घायल युवक ने तोड़ा दम

( 6894 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 16 16:06

पुष्कर | पुष्कर थाना इलाका स्थित गांव सवाईपुरा में गत 12 मई, 2016 को मारपीट में घायल युवक ने गुरुवार रात जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में दम तोड दिया।
मृतक सवाईपुरा गांव निवासी पप्पू सिंह के परिजन ने बताया कि घटना वाले दिन 12 मई को उनके घर सवामणी प्रसादी बनाई गई थी, मनोहर ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरियों लाठियों से पप्पू पर कातिलाना हमला कर दिया जिसके तहत पप्पू के सिर में गंभीर चोट लगने से उसको जवाहर लाल नेहरू अस्पताल भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल से पप्पू को कुछ दिन पूर्व छुट्टी दे दी गई थी लेकिन गुरुवार रात उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जेएलएन अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान पप्पू ने दम तोड़ दिया। पुष्कर पुलिस ने बताया कि गत 17 मई को पप्पू सिंह ने घायल हालत में पुष्कर थाने पहुंकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे अब हत्या के मुकदमें में तब्दील करके अलग से नई जांच शुरू दी गई।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.