संत निरंकारी बाल समागम कल

( 8596 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jun, 16 16:06

जोधपुर | संत निरंकारी मंडल की ओर से लालसागर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में जोनल स्तर का संत निरंकारी बाल समागम 26 जून को होगा। जोनल इंचार्ज हरिमोहन गहलोत ने बताया कि रविवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक निरंकारी मंडल ब्रांच जयपुर की ज्ञान प्रचारक बेला खुराना के सान्निध्य में कार्यक्रम होगा। इसमें जोधपुर जोन 7 क्षेत्र के पाली, बाली, मारवाड़ जंक्शन, जैसलमेर, बाड़मेर आदि के बालसंत एवं सेवादार हिस्सा लेंगे। बाल समागम में बच्चों के द्वारा खेल, नाटिका, सामूहिक गायन, कविताओं एवं भजनों के माध्यम से मानवता, एकत्व, भाईचारा, मिलवर्तन, सद्भावना, सहनशीलता आदि के संदेश दिए जाएंगे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.