कबीर साहेब पर ज्ञान गोष्ठी आयोजित

( 3757 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 16 11:06

जोधपुर | माधोबाग स्थित कबीर आश्रम में चल रहे सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कबीर साहेब पर ज्ञान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में महंतों ने कबीर के संदेशों पर विचार व्यक्त किए। महंत सत्यनारायण जैदिया ने कहा कि कबीर जैसा संत हुआ और ही होगा। भगवान दास भैराराम ने कहा कि कबीर ने समाज में छुआछूत ऊंच-नीच के भेद का हमेशा विरोध किया। महंत नेमीचंद ने कहा कि कबीर ने स्वयं के चैतन्य स्वरूप को राम कहा। डाॅ. रूपचंद दास ने भी अपने विचार रखे। अंत में संतों का सम्मान किया गया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.