आचार्य तुलसी का 20वां महाप्रयाण दिवस मनाया

( 2779 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 16 11:06

जोधपुर | श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा तेरापंथ युवक परिषद जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य तुलसी का 20वां महाप्रयाण दिवस साध्वी रामकुमारी के सान्निध्य में महामंदिर तीसरी पोल स्थित जैन कॉलोनी में मनाया गया। कार्यक्रम में सूर्योदय से सूर्यास्त तक 'ओम तुलसी, जय तुलसी' का नियमित जाप किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अरुणा सुराणा कमला समदड़िया के तुलसी अष्टकम के मंगल गान से हुआ। साध्वी रामकुमारी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य तुलसी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आचार्य तुलसी मानव को मानवता का पथ दिखाने वाले महामानव थे। इस अवसर पर साध्वी प्रज्ञावती, साध्वी विवेक, साध्वी मयंकयशा, साध्वी प्रशांतयशा, सभाध्यक्ष धनपतराज मेहता, मंत्री महेंद्र मेहता, टीकमचंद बोथरा, तरुण समदड़िया, दीपक सुराणा, मीतेश जैन संपतदेवी मालू आदि ने कविता, मुक्तक, उद्बोधन द्वारा भावांजलि अर्पित की। संचालन साध्वी कीर्तिप्रभा ने किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.