अपने दम पर पहचान बनाई : अनुष्का

( 4308 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 16 10:06

अपने दम पर पहचान बनाई : अनुष्का मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई है। अनुष्का ने वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म ‘‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इससे पहले अनुष्का ने मॉडलिंग में हाथ आजमाया। अनुष्का का मानना है कि उन्होंने बॉलीवुड में अपनी छवि खुद बनाई है और इस पर उन्हें गर्व है। अनुष्का ने कहा, ‘‘एक कलाकार के तौर पर मेरा मानना है कि मुझे यह जीवन मिला है और इसे बेहतर से बेहतर बनाना है। इस सफलता के लिए मैं आभारी हूं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.