सड़क पार करते युवक की वाहन की टक्कर से मौत

( 2062 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jun, 16 16:06

राजसमंद | राजनगर क्षेत्र के भगवांदा कला में मंगलवार देर रात्रि को फोरलेन पर बाइक से रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नया अखाड़ा कांकरोली निवासी राकेश (34) पुत्र मांगीलाल छिंपा की फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। राकेश देर रात मार्बल फैक्ट्री पर कार्य करने जा रहा था। फैक्ट्री जाते समय चलती बारिश में भगवांदा में फोरलेन क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.