पौधरोपण अभियान आज से

( 2104 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jun, 16 15:06

जोधपुर| भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर देहात की ओर से गुरुवार से पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष नथमल पालीवाल ने बताया कि 23 जून 1953 को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी शहीद हुए थे। ऐसे महापुरुष के सम्मान में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 23 से 30 जून तक भाजयुमो जोधपुर देहात बूथ स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत लूणी मंडल से होगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.