जैन समाज की संपत्ति का विवाद खत्म

( 3195 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jun, 16 14:06

देलवाड़ा | कस्बे में पिछले कई दिनों चल रहा जैन समाज का विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। रविवार को जैन स्थानक में हुई समाज की बैठक में दोनों गुटों के बीच समझौता हुआ। दोनों गुटों के चुनाव निरस्त कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष हरक लाल पामेचा, उपाध्यक्ष बसंतीलाल लोढ़ा, मंत्री मनोहरलाल पामेचा, कोषाध्यक्ष घीसुलाल बोकड़िया , सहमंत्री शेर सिंह छाजेड़ को बनाया। कार्यसमिति में 10 सदस्य बनाए। समाज की बैठक मे मांगीलाल कटारिया, अनिल लोढ़ा, अनिल खेतपालिया, दीपक चौहान, सुरेश मांडावत, मुकेश कटारिया, सोहनलाल लोढ़ा, राजेंद्र खेतपालिया, कांतिलाल कटारिया आदि की मौजूदगी में हुआ। इसके बाद जैन समाज की संपति पर लगे ताले खोले गए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.