महानिर्वाण दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम

( 2862 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 16 13:06

जोधपुर / अखिल भारत एवं अंतरराष्ट्रीय महर्षि नवल समाज संप्रदाय के अचलदास महाराज साहेब का महानिर्वाण दिवस समारोह हीरालाल साहेब के सान्निध्य में मनाया गया। इस अवसर पर महर्षि नवल आश्रम, बाईजी का तालाब पर अनेक कार्यक्रम हुए। इसमें देशभर से महर्षि नवल अनुयायियों ने शिरकत की। इस अवसर पर सत्संग, देव आरती सहित अनेक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में महेश महाराज, द्वारिकादास महाराज, महापौर घनश्याम ओझा, परमानंद महाराज रामानंद महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.