पूर्व कृषि वैज्ञानिक ने की आत्महत्या

( 2955 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jun, 16 09:06


समस्तीपुर। जिले के पूसा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक पूर्व कृषि वैज्ञानिक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के पूर्व कृषि वैज्ञानिक रेयाज अख्तर (45) ने महमदा गांव स्थित एक कमरे में पंखे के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर आज सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक नालंदा जिले के बिहारशरीफ के निवासी थे। पूर्व वैज्ञानिक अख्तर को दो वर्ष पूर्व राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) क्वालीफाई नहीं करने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.