अगवा फुटबाल स्टार एलेन पुलिडो को छुड़ाया

( 8130 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 May, 16 10:05

मैक्सिको सिटी । मैक्सिको के सुरक्षाबलों ने फुटबाल स्टार एलेन पुलिडो के अपहरण के कुछ घंटों बाद ही छुड़ा लिया। अधिकारियों ने सोमवार सुबह बताया कि अपने गृह राज्य तमाउलीपास से अपहृत पुलिडो ‘‘सुरक्षित’ मिले हैं। गवर्नर एगिडियो टोरे कांटू के साथ संक्षिप्त प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद पुलिडो ने कहा कि वह बिलकुल ठीक हैं और उन्होंने भगवान का आभार भी व्यक्त किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.