16 वर्ष बाद मिले अमेरिकी पर्वतारोहियों के शव

( 4045 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 May, 16 10:05

काठमांडू । एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने का प्रयास करने वाले दो अमेरिकी पर्वतरोहियों के शव 16 वर्ष बाद तिब्बत में मिले हैं। अमेरिकी पर्वतारोही एलेक्स लोवे तथा डेविड ब्रिज विश्व की सबसे ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने का प्रयास करते समय 1999 में बर्फीले तूफान में दब गए थे। दोनों अमेरिकी पर्वतारोहियों के शव स्विट्जरलैंड तथा जर्मनी के दो पर्वतारोहियों को मिले। दोनों के शव 19,356 फुट की ऊंचाई पर दो मीटर बर्फ के नीचे मिले।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.