चंबल की डाकू रेनू यादव पर बनेगी फिल्म

( 6989 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 May, 16 09:05

इटावा। चंबल के बीहड़ों में एक समय अपने आतंक का परचम फहराने वाली कुख्यात दस्यु सुन्दरी रेनू यादव के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा। फिल्म निर्माता राजीव चड्ढा ने बताया कि इस फिल्म में डकैत रेनू के जीवन के बारे में बताया जाएगा कि आखिर उसे बीहड़ का रास्ता क्यों चुनना पड़ा। फिल्म की पटकथा मनीष जोशी द्वारा लिखी जा रही है, जिसके अगले पखवाड़े तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। फिल्म का निर्माण एक वर्ष के अन्दर पूरा किए जाने का प्रयास किया जाएगा। चड्ढा ने बताया कि ऐसा भी विचार चल रहा है कि रेनू यादव अपने ऊपर बनाई जा रही फिल्म में अपना रोल खुद करें।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.