शक्तावत की जयन्ती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

( 2961 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 May, 16 08:05

उदयपुर स्वतंत्रता सैनानी एवं राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री स्व. श्री गुलाब सिंह शक्तावत की जयन्ती पर 30 मई सोमवार को अशोक नगर स्थित उनके समाधि स्थल पर प्रातः 8.30 से 10 बजे तक पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
उदयपुर शहर कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि स्वतंत्रता सैनानी एवं राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री स्व. श्री गुलाब सिंह शक्तावत की जयन्ती पर उनके समाधि स्थल पर वरिष्ठ कांग्रेसजन, शहर के विभिन्न स्वयंसेवी संगठन एवं कांग्रेसजन पुष्पाजंली अर्पित करेंगे।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.