आदित्येन्द्र जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

( 2809 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 May, 16 08:05

उदयपुर. पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर आदित्येन्द्र जी की पुण्यतिथि पर ‘‘रक्षाबन्धन’’ धानमण्डी स्थित कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर आज पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्त्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
उदयपुर शहर कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर आदित्येन्द्र की पुण्यतिथि पर कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि मास्टर साहब सादा जीवन-उच्च विचार वाले प्रखर व्यक्तित्व थे। उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक स्वरूप को मजबूत कर सत्ता के समन्वयक से लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।
इस अवसर पर फिरोज अहमद शेख, यशवन्त सावली, अरूण नागदा, प्रवीण बंसल, दिपेश हेमनानी, सुनील चौहान आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.