आत्मरक्षा के गुर सीखे

( 2080 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 May, 16 11:05

जोधपुर / आर्य वीरदल के शास्त्री नगर में आयोजित प्रांतीय शिविर में शुक्रवार को व्यायाम, अस्त्र-शस्त्र संचालन, योगासन आदि की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सभी ने अपने शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रांत के कार्यकारी संचालक देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि बौद्धिक सत्र में सुबह आचार्य रामनारायण ने शिविरार्थियों को नैतिक शिक्षा, समय प्रबंधन मानव जीवन के उत्थान के सूत्र बताए। प्रधान शिक्षक यतींद्र शास्त्री ने संगठन की आगामी योजनाओं से अवगत कराया। दल के जैसलमेर जिला संचालक गगेंद्रसिंह आर्य ने वैदिक विज्ञान, साहित्य नशा मुक्ति प्रदर्शनी लगाकर विशेष जानकारी प्रदान की।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.