मैनचेस्टर यूनाइटेड के नए मैनेजर बने जोस मौरिन्हो

( 6497 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 May, 16 10:05

लंदन। चेल्सी के पूर्व कोच पुर्तगाल के जोस मौरिन्हो को मैनचेस्टर युनाइटेड फुटबाल क्लब का नया मैनेजर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी ब्रिटिश मीडिया ने दी। मौरिन्हो ने वान गाल का स्थान लिया है। वान तीन साल के अनुबंध में दो साल बाद ही क्लब को छोड़ चले गए। हॉलैंड के पूर्व कोच वान गाल युनाइटेड क्लब को दो सत्रों में सिर्फ फुटबाल संघ कप (एफए कप) का खिताब ही दिला सके थे। 53 वर्षीय मौरिन्हो को चेल्सी ने दो साल पहले कोच के पद से हटा दिया था। वह पोटरे, इंटर मिलान और रियल मैड्रिड क्लब के भी मैनेजर के पर भी रह चुके हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.