बोलेरो-ट्रोला की भिडं़त में एक ही परिवार के 11 मरे

( 5258 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 May, 16 09:05


जयपुर। राजसमंद में बोलेरो और ट्रोला के आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बोलेरो में सवार थे। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि मारे गए लोगों के चीथड़े उड़ गए। ये सभी भीलवाड़ा में परिवार के एक सदस्य की शादी तय कर घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह हुआ यह हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो का एक हिस्सा ट्रक में घुस गया। इस टक्कर में कई लोगों के चिथड़े हो गए और सड़क पर भी बिखर गए। मरने वालों में दो पुरु ष, पांच बच्चे और चार महिलाएं हैं। मरने वालों के नाम विनोद, मंजू, जलेसी बाई, अजय, बालू, रेखा, पूजा, पुष्कर, नन्नू और सुंदर बताए जा रहे हैं। एक अन्य बच्चे का नाम नहीं पता चल सका है। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.