विधायक ने लिया अस्पताल का जायजा

( 6764 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 16 15:05

भीम | मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष और विधायक हरिसिंह रावत ने राजकीय हॉस्पिटल का जायजा लिया। रावत अपना 61 वांं जन्म दिन मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने मरीजों की कुशलक्षेम पूछी। इस मौके जिला प्रमुख प्रवेश कुमार, भीम प्रधान नरेन्द्र बागड़ी, लालचंद मुणोत, फतेहसिंह, अशोक सामरा, पंचायत समिति सदस्य ममता जीनगर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, देवगढ़ के सीएचसी पर मरीजों को फल बिस्किट वितरण किए गए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.