ईरान के बयान से लुढ़का कच्चा तेल

( 4552 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 16 07:05

ईरान के बयान से लुढ़का कच्चा तेल लंदन । ईरान के उत्पादन वृद्धि जारी रखने के बयान से पहले से ही अति उत्पादन का दबाव झेल रहे कच्चे तेल में सोमवार को लगभग एक फीसद की गिरावट रही। लंदन में ब्रेंट क्रूड का वायदा 44 सेंट फिसलकर 48.28 डालर प्रति बैरल पर रहा। जुलाई का अमेरिकी क्रूड वायदा भी 52 सेंट नीचे 47.89 सेंट प्रति बैरल बोला गया। करीब एक महीने बाद कच्चा तेल में लगातार चार कारोबारी दिवस गिरावट रही है। ईरान के उप तेल मंत्री रोकनेदिन जवाड़ी ने स्थानीय संवाद समिति मेहर को रविवार को दिये एक साक्षात्कार में बताया कि तेल उत्पादन और निर्यात को वर्तमान स्तर पर स्थिर करने की कोई योजना नहीं है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.