कुएं में गिरी नीलगाय, दो घंटे की मशक्कत से बाहर निकाला

( 3318 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 May, 16 12:05

दरीबा | क्षेत्र के खेडिय़ा गवारड़ी में गुरुवार देर रात नीलगाय कुएं में गिर गई। शुक्रवार को हिंदुस्तान जिंक के फायर रेस्क्यू ऑपरेशन टीम वन विभाग की रेस्क्यू टीम की संयुक्त कार्रवाई में टीम के प्रहलाद वैष्णव ने कुएं में उतरकर नीलगाय को बांधकर बचाया। रेस्क्यू टीम के रतनलाल जाट, ललित मेनारिया, सुभाषचंद्र, योगेंद्रसिंह ने भी कुएं में उतर कर नीलगाय को रस्सी से बांधने में सहयोग किया।
फिर कर्मचारियों ने बाहर खींच लिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद नीलगाय को जिंदा बाहर निकाला।




© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.