कार-बाइक भिड़ंत में दो घायल

( 3238 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 May, 16 11:05

राजसमंद | राजनगर क्षेत्र में फरारा के पास शुक्रवार दोपहर कार-बाइक भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलावस्था में आरके अस्पताल ले गए जहां उपचार कर उदयपुर रेफर कर दिया। थानाधिकारी विवेकसिंह ने बताया कि बाइक सवार राजनगर 100 फीट रोड निवासी शांतिलाल पुत्र पारसमल माली बस्सी देवगढ़ निवासी कमलेश पुत्र भंवरलाल मेघवाल की कार से भिड़ंत होने से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को आर के अस्पताल में उपचार कर उदयपुर रेफर कर दिया। दोनों ही राजनगर से किसी कार्य से फरारा गए थे। हादसे के बाद जोधपुर पासिंग कार चालक फरार हो गया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.