सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

( 1961 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 16 11:05

बीकानेर / शहर की जनसंख्या के अनुपात में सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरने के बाद सफाई कर्मचारियों ने दस सूत्री मांग पत्र महापौर को सौंपकर समाधान करने की मांग की।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.