रूचि नहीं लेने पर प्राचार्य को नोटिस

( 2155 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 16 11:05

बीकानेर | प्रवेशोत्सव और नामांकन कार्य को गंभीरता से नहीं लेने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक बी.एल.स्वर्णकार ने एक और प्राचार्य को नोटिस जारी किया है। शिक्षा निदेशक गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल जयमलसर का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। कार्य गतिविधियों की समीक्षा के दौरान सामने आया कि स्कूल प्रधानाचार्य प्रवेशोत्सव और नामांकन कार्य में विशेष रूचि नहीं दिखा रहा है। खेल मैदान के विकास के लिए किसी प्रकार के प्रस्ताव तैयार नहीं किए गए है। नवीन विद्यालय भवन के लिए भूमि आबंटन की कार्रवाई भी शुरू नहीं की गई।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.