कुवैत में बदसलूकी का आरोप

( 6400 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 May, 16 13:05

आसपुर/ डूंगरपुर जिले के खलील गांव का एक युवक कुवैत में रोजगाररत है। पिछले दिनों भारत लौटने के लिए कुवैत एयरपोर्ट पर गया, तो कुवैती पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जेल में डाल दिया। 10 दिन जेल में रखा, उसके बाद उसे भारत भेज दिया। युवक ने कुवैत में भारतीयों के साथ हो रही बदसलूकी के मामले में भारत सरकार से दखल देने की मांग की है।
खलील निवासी विनोद सेवक पुत्र तुलसीराम सेवक वर्ष 2004 से लेकर अब तक 7 बार कुवैत जा चुका है। उसका पासपोर्ट 15 नवंबर 2021 तक मान्य है। 7वीं बार वह पिछले साल 19 मई, 2015 को कुवैत गया था। उसके पास वहां का दो साल का रिहायशी परमिट (ऐकामा) भी था। 13 अप्रैल 016 को घर लौट रहा था। उसे हवाई अड्डे से ही कुवैती पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.