इंटक संगठन को मजबूत करें श्रमिक

( 2230 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 May, 16 13:05

चित्तौड़गढ़ | हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड परिसर स्थित चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ (इंटक) के कार्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि यूनियन महामंत्री, प्रदेश इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्यामसिंह राणावत ने कहा कि हम श्रमिक हित में हर समय कार्य करने के लिए कटिबद्ध हैं। यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सभा अध्यक्ष एसके मोड ने श्रमिकों को संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया। संगठन के उदयलाल ओझा, विनोदकुमार जैन, दिलीपसिंह सिसोदिया, मुकेश आचार्य, विष्णु गावरी सहित जिला मेटल मांइस मजदूर संघ के पदाधिकारी सहित अन्य श्रमिक उपस्थित थे। शिकागो में हुई श्रमिक क्रांति में शहीद हुए श्रमिकों श्रद्धांजलि दी गई।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.