भाजयुमो की कार्यकारिणी का विस्तार

( 2567 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 May, 16 12:05

पीलीबंगा | भाजयुमो की बैठक सोमवार को जिला मंत्री कार्यालय में भाजयुमो नगर अध्यक्ष महेश पारीक की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला मंत्री पंकज गोदारा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की रीति नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष महेश पारीक ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जितेंद्र गौड़, पारस पारीक को महामंत्री, सचिन कुमार वाल्मीकि मनीष कुड़ावला को मंत्री तथा कमल गर्ग किंटी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.