नरेगा कार्यों के समय में बदलाव

( 5586 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 May, 16 12:05

प्रतापगढ़ | गर्मी को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा के कार्य समय में बदलाव किया है। योजनान्तर्गत नियोजित श्रमिकों के नियोजन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस दौरान कोई विश्राम काल एवं अन्तराल नहीं होगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के आदेशानुसार जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस एवं कलेक्टर चन्द्रशेखर मूथा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। कलेक्टर मूथा ने बताया कि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के बाद एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरांत कार्य स्थल छोड़ सकता है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.