बाइक फिसलने से भाई-बहन घायल

( 2996 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 May, 16 12:05

आमेट / नगर के समीपवर्ती ढेलाणा के पास ससुराल से पहली बार अपने पीहर जा रही नव विवाहिता बाइक फिसलने से घायल हो गई। उसके साथ रहा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार देवाजी का गुड़ा निवासी अनुकंवर (21) की शादी 27 अप्रैल को हुई थी। सोमवार को देवाजी का गुड़ा से पहली बार वह अपने भाई भैरूसिंह के साथ गादरोला के लिए बाइक पर जा रही थी। ढेलाणा के पास बाइक फिसल जाने से विवाहिता सामने दीवार से जा टकराई। जिससे भाई बहिन गंभीर घायल हो गए। अनुकंवर राजसमंद रेफर किया गया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.