सीरिया में युद्धविराम का प्रयास

( 5902 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 May, 16 12:05

अमेरिका के विदेशमंत्री जॉन केरी ने सोमवार को कहा कि सीरिया के अलेप्पो और अन्य स्थानों पर पुन: युद्धविराम लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। केरी ने कहा, हम इस संबंध में सहमति के निकट है। इस बारे में बातचीत रूस तथा अन्य पक्षों के साथ की जा रही है। उन्होंने यह बात जिनेवा में सऊदी अरब के विदेशमंत्री अल्देल अल जुबेर से भेंट करने से पहले कही। केरी सीरिया में युद्धविराम के साथ जिनेवा शांतिवार्ता को टूटने से बचाने का कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं। वह वा¨शगटन लौटने से पहले संयुक्तराष्ट्र के सीरिया संबंधी प्रतिनिधि स्टफन द मिस्तूरा से भी मिलने वाले हैं। इस बीच मास्को से मिले एक अन्य समाचार के अनुसार रूस के एक सैनिक अधिकारी ने कहा है कि सीरिया के अलेप्पो और अन्य स्थानों पर लड़ाई बंद करने और युद्ध विराम लागू करने पर विचार किया जा रहा है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.