तुर्की में बम विस्फोट, 10 सुरक्षाकर्मी घायल

( 4878 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 May, 16 12:05

डियार बाकिर। तुर्की के अशांत कुर्द बाहुल्य दक्षिण-पूर्वी क्षेा के दिस्ले शहर में आज एक बम हमले में दस सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। सुरक्षा सूत्रों ने प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्क्‍स पार्टी (पीकेके) पर हमला करने का आरोप लगाया। यह हमला डियाबकिर से 65 किलोमीटर उत्तर में हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद दुर्घटना स्थल से घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस भेजा गया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.