रिलायंस डिफेंस को 15 और लाइसेंस मिले

( 3642 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 May, 16 10:05

रिलायंस इंफ्रा की अनुषंगी ने गत सप्ताह 15 औद्योगिक लाइसेंस प्राप्त किए। ये लाइसेंस भारी हथियार, सशस्त्र वाहन, गोला-बारूद, ई वारफेयर सिस्टम, यूएवी तथा निर्देशित ऊर्जा हथियार पण्राली जैसे विभिन्न प्रकार के उच्च प्रौद्योगिकी वाले उपकरण बनाने के लिए हैं। रिलायंस के पास 10 लाइसेंस पहले से थे। औद्योगिक सूत्रों ने बताया कि कंपनी को जो 15 नए लाइसेंस मिले हैं, उसमें 10 जमीनी पण्राली, तीन नौसेना से जुड़ी पण्राली तथा शेष दो नई प्रौद्योगिकी से संबद्ध हैं और ये लाइसेंस रक्षा मामले में विभिन्न क्षेत्रों से संबद्ध हैं। रक्षा क्षेत्र में एक नई कंपनी रिलायंस इस क्षेत्र में आर्डर हासिल करने को लेकर टाटा, एल एंड टी, बाबा कल्याणी समूह, महिंद्रा समेत अन्य के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.