US प्रेसिडेंट के साथ किया डिनर

( 3634 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 May, 16 10:05

प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट हाउस करसपोंडेंट डिनर में शिरकत की। प्रियंका के अलावा डिनर में विल स्मिथ, जाडा पिनकेट स्मिथ, केरी वाशिंगटन, शोंडा राइम्स, किम करदाशियां की मॉडल बहन केंडल जेनर समेत हॉलीवुड की अन्य नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहीं। प्रियंका ने ट्विटर पर इस बात की खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि मुझे मजाकिया और चार्मिगं बराक ओबामा से मिलकर अच्छा लगा।
इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर ओबामा और मिशेल के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की जिसमें प्रियंका ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। प्रियंका ने लिखा, खूबसूरत शाम के लिए शुक्रिया। आपके गर्ल्स एजुकेशन प्रोग्राम के साथ काम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.