मासूम को कार ने कुचला

( 2344 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Apr, 16 15:04

राजसमंद | गोमती-उदयपुर फोरलेन लाइन पर बुधवार सुबह कार चालक ने मां के साथ रोड क्रॉस कर रही मासूम को कुचल दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इधर, मासूम ने इलाज दौरान ही दम तोड़ दिया। देलवाड़ा पुलिस ने बताया कि हादसे में यमुना (4) पुत्री देवाजी डांगी की मौत हो गई। वह सुबह अपनी मां लीला बाई के साथ घर से खेत पर जाने के लिए निकली थी। इस दौरान गोमती-उदयपुर फोरलेन पर टोल की तरफ भीलवाड़ा पासिंग की कार ने तेज गति आते हुए मासूम को चपेट ले लिया। जिससे यमुना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे देलवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया। इस दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.