श्रीमद् भागवत कथा आज से

( 4841 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Apr, 16 15:04

नाथद्वारा / श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव को आयोजन गुरुवार से होगा। कथा का आयोजन आगामी 7 दिनों तक होगा। नारायण सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को भागवत शोभायात्रा राजभोग दर्शन के बाद नगारखाना दरवाजे से निकाली जाएगी। 29 अप्रेल से 3 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से और 4 मई को सुबह 12 बजे से कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन रविराज सनाढ्य ब्रजवासी बावा द्वारा किया जाएगा। कथा का आयोजन सिंहाड़ हनुमान मंदिर में होगा।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.