मानव एकता दिवस पर हुआ सत्संग

( 6496 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Apr, 16 11:04

राजसमंद | संत निरंकारी मंडल ने रविवार को आवरी माता मंदिर प्रांगण में प्रचारक संत नजीर अहमद के सानिध्य में निरंकारी मिशन का मानव एकता दिवस पर सत्संग कर मनाया। सत्संग में संत नजीर ने कहा कि निरंकार को जाने बिना भक्ति अधूरी है। निरंकारी बाबा हरदेवसिंह महाराज इस निरंकार का ज्ञान ब्रह्मज्ञान देकर इस मानव को परमात्मा से रूबरू करवा देता है। ये अंध भक्ति से सत्य भक्ति करने का संदेश देता है। साथ ही सत्संग में संत ने ब्रह्मज्ञान जान्यो नहीं करम दियो छीतकाय..., तुलसी ऐसी आत्मा घोर नरक में जाए..., क्या बनाने आए थे और क्या हम बना बैठे..., कही मंदिर बना बेठे कही मस्जिद बना बैठे..., हम से तो अच्छी हैं परिंदों की जात, कभी मंदिर पर जा बैठे कभी मस्जिद पे जा बैठे.... भजन की प्रस्तुतियां दी। सत्संग में जिले भर से कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.