महिलाओं को घरेलू हिंसा से निपटने के उपाय

( 17566 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Mar, 16 13:03

पटना/ महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा को रोकने के लिए महिला विकास निगम कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी अब घरेलू हिंसा से निबटने के लिए जागरूक किया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने का काम आशा, एएनएम और ग्रेड नर्स करेंगी। महिला विकास निगम और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक सम्मिलित योजना बनी है जिसके तहत यह योजना काम करेगी। यह योजना 2 वर्ष पहले ही शुरू करनी थी, लेकिन फंड और अन्य कई कारणों से यह शुरू नहीं हो पाई। लेकिन अब डीएफआईडी की मदद से इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। महिला विकास निगम द्वारा पहले राज्य स्तर, फिर जिला ब्लाॅक स्तर पर ट्रेनिंग दी जाएगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.