अफीम की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

( 5589 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Feb, 16 10:02

पोकरण | शहर के विवेकानंद मॉडल स्कूल के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम की तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। एसपी राजीव पचार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की पालना में डिप्टी नानकसिंह तथा सीआई महेश श्रीमाली के नेतृत्व में एएसआई पदमाराम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। एएसआई पदमाराम ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्यामसिंह पुत्र ओंकारसिंह तथा दशरथ पुत्र भवानीराम चमार दोनों निवासी दसोरिया, तहसील पाना, एमपी को गिरफ्तार किया। इनके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने एनडीटीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.