पहिया निकलने से दो जने घायल

( 2147 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 16 13:02

रोहनवाड़ी / गांगड़ तलाई से मोनाडूंगर मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर आमने सामने रही दो जीपोंं की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों जीप चालकों की लापरवाही की वजह से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज्यादा थी कि एक जीप के पहिए तक निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही सल्लोपाट पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में जो लोग घायल हुए थे, उन्हें भी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। हालांकि बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.