पाणुंद में तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव 13 से

( 3429 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 16 13:02

भींडर / पाणुंद में अंबामाता की तीन दिवसीय मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम शनिवार से शुरू होगा। मूर्ति प्रतिष्ठा महंत प्रयाग गिरि और नरपत राम महाराज के सानिध्य में होगी। प्रतिष्ठा आचार्य पंडित देवराज शर्मा के निर्देशन में कलश यात्रा, मूर्ति ग्राम परिक्रमा, मूर्ति अन्नाधिवास, मंडप प्रवेश, गणपति नवचंडी, गृह शांति बीज आत्मक आदि अनुष्ठान होंगे। रात को भजन संध्या होगी। प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आसपास के गांवों में निमंत्रण दिया जा रहा है। वहीं प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर चल रही है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.