नाथद्वारा: चम्पई ठाढ़े वस्त्र में सजे श्रीजी

( 2741 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Feb, 16 09:02

श्रीनाथजी प्रभु की हवेली में शनिवार को प्रभु की अनूठी झांकियों के दर्शन हुए। बाल स्वरूपों को अनूठा शृंगार अंगीकार कराकर राग भोग सेवा के लाड़ लड़ाए गए। प्रभु को विविध सेवा पधरा कर रिझाया गया। श्रीनाथजी प्रभु को श्रीचरण में कत्थई मोजाजी धराए गए वहीं श्रीअंग पर कत्थई सूथन के संग चाकदार वागा चोली अंगीकार कराई गई। श्रीमस्तक पर ग्वाल पगा मोर शिखा धराकर दाेहिरे कर्णफूल, शीशफूल सुशोभित किए गए। प्रभु को छेड़ा का शृंगार धराया गया। श्रीनाथजी प्रभु को चम्पई ठाढे वस्त्र धराए गए तथा कंदरा खंड में जरदोजी के काम की पिछवई सुशोभित की गई। मुखिया बावा ने बाल स्वरूपों की आरती उतारी वहीं कीर्तनकारों ने विविध राग में पदों का गान कर ठाकुरजी को रिझाया। गुर्जरपुरा स्थित लालाजी महाराज मंदिर में प्रभु को अनूठी झांकी में सुशोभित किया गया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.