झुलसी महिला की मौत

( 2175 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Feb, 16 11:02

राशमी | खाना बनाते समय झुलसी गंदरफ की एक महिला की उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम गंदरफ की सीतादेवी पत्नी गोपीलाल सुथार एक खेत पर बने कमरे में खाना बनाने के लिए चुल्हा जला रही थी, जो अधिक केरोसिन डाल देने से चूल्हा भभक जाने से बूरी तरह झुलस गई थी, जिसे राशमी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर में रेफर कर दिया था। वहां उपचार के उपचार उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.