नोहर में मूर्ति स्थापना 9 को

( 4394 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Feb, 16 11:02

नोहर // प्राचीन जोहड़ के निकट स्थित श्री झुझार दादा महाराज मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी में 9 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे विधिवत रूप से मूर्ति स्थापना होगी। 9 फरवरी की रात्रि को सवा 8 बजे से जागरण होगा तथा 10 फरवरी को सुबह सवा ग्यारह बजे प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.