परतापुर में मुनियों का मंगल प्रवेश

( 2037 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Feb, 16 10:02

परतापुर // आदिनाथ कॉलोनी में आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य वीर सागर, विशाल सागर, धवल सागर महाराज का गढ़ी से विहार कर आदिनाथ कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। महाराज श्री को गाजे बाजे के साथ धर्म की ध्वजा लिये हुए तहसील मुख्यालय पर अगवानी की गई।
समाजबंधुओं महाराज के चरणों में महाअर्घ्य श्रीफल भेंट कर आदिनाथ निर्वाण मोक्ष कल्याणक महोत्सव को मनाने के लिए आशिर्वाद प्राप्त किया। महाराज ने प्रवचन में श्रावक एवं साधु में भेद बताते हुए कहा कि साधु के पैर चलते हैं, किन्तु मन स्थिर रहता है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.