श्रीविजय महालक्ष्मी सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन 9 से

( 2582 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Feb, 16 10:02

घाटोल // ग्राम पंचायत खैरवा स्थित शिवशक्ति पीठ कल्याणधाम पर पं. निकुंज मोहनपंडया के आचार्यत्व में 9 से 12 फरवरी तक 4 दिवसीय 51 कुंडीय श्रीविजय महालक्ष्मी सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा।आयोजन की तैयारियों को लेकर महायज्ञ समिति के सदस्य भक्त जुटे हुए है। गादीपति रामसिंह शक्तावत ने बताया कि इस आयोजन के तहत हेमाद्री संकल्प शुद्धिकरण, विविध पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, गंगाजल कलश यात्रा, श्रीयंत्र स्थापना, अखंड रामायण पाठ धार्मिक अनुष्ठान होंगे। कार्यक्रम में महर्षि उत्तम स्वामी, बेणेश्वर धाम के अच्युतानंदजी महाराज, भारतमाता मंदिर के रामस्वरूप्जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। समापन कार्यक्रम में 351 कल्लाजी सेवकों का बहुमान किया जाएगा।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.