डिस्कॉम कर्मचारियों को मिलेंगे लाइव लाइन डिटेक्टर

( 4190 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Feb, 16 10:02

डूंगरपुर // डिस्कॉम के कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से लाइव लाइन डिटेक्टर दिया जाएगा। अजमेर से इसकी शुरुआत कर दी गई है। इससे बिजली लाइनों से कर्मचारियों के साथ होने वाले हादसों पर रोक लग सकेगी। तकनीकी कर्मचारियों की यह मांग लंबे समय से चली रही थी। जानकारी के मुताबिक प्रबंधन ने पहले चरण में 5900 उपकरणों की खरीद की है। मेटेरियल मैनेजमेंट विंग की ओर से प्रत्येक सब डिवीजन में उपकरण तकनीकी कर्मचारियों काे दिलवाए जाएंगे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.