पटना में केरल की संस्कृति दिखी

( 3142 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jan, 16 11:01

पटना, केरल की संस्कृति की मनमोहक झलक सोमवार को पटना में देखने को मिली। वहां के कलाकारों ने मोहिनीअट्टम और कथकली नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। मौका था केरल टूरिज्म की ओर से आयोजित कार्यक्रम का। केरल के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए इसका आयोजन हुआ। केरल के कलाकारों ने दुशासन-द्रौपदी प्रसंग को लघु नृत्य नाटिका से जीवंत कर दिया। मार्शल आर्ट कलारी पयट‌्टू का प्रदर्शन हुआ। इसमें दो योद्धाओं की तलवारबाजी ने चकित कर दिया। उत्तरी केरल के मंदिरों में किया जाने वाला तइयम नृत्य पेश किया गया। इसमें कलाकार आग से खेलते हुए नृत्य करते हैं
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.