कांग्रेस ने बनायी तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति

( 2979 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jan, 16 11:01

पटना / प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं राज्य के शिक्षा एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने हरलाखी विधान सभा उप चुनाव के लिये प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता पूर्व विधायक डॉ. हरखू झा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती अमिता भूषण एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव राजेश राम हरलाखी विधान सभा क्षेत्र के दौरे के लिये मंगलवार को प्रस्थान कर गये हैं। पर्यवेक्षकों की टीम जिला कांग्रेस कमिटी, मधुबनी के पदाधिकारियों एवं हरलाखी विस क्षेत्र की जनता से सम्पर्क कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष को सौंपेगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.