गुटीय संघर्ष में दो सिपाहियों का सिर फूटा

( 3658 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Dec, 15 12:12

कोलकाता | तृणमूल के दो गुटों के बीच संघर्ष में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। गत रविवार को टालीगंज इलाके के 17 नंबर चांद मल्लिक लेन निवासी दो किशोरों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। लोगों ने उस वक्त को विवाद को शांत करा दिया था मगर रात को पुन: उसी विवाद को लेकर तृणमूल के दो गुट माला राय और शोभन दे के बीच बहस हो गई थी। आरोप है कि दोनों गुटों के बीच पत्थर और कांच के ग्लास की बौछार शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी हमले का शिकार होना पड़ा। पथराव में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायल का स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया गया। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जबकि पुलिस ने भी एक मुकदमा अपनी ओर से दर्ज किया है। इस मामले में दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को सभी आरोपियों को अलीपुर अदालत में पेश किया जाएगा।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.