20 सूत्री समितियों के गठन का खाका तैयार

( 2325 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Dec, 15 12:12

रांची | सत्ता और संगठन की साङोदारी से राज्य के विकास का खाका बुनने के निमित्त गठित होने वाली 20 सूत्री समितियों का तानाबाना सरकार के स्तर से तैयार कर लिया गया है। यह ढांचा प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक खड़ा किया जाएगा। सरकार की मंशा इसे नए वर्ष से शुरू करने की है। प्रदेश स्तर पर 20 सूत्री की कमान मुख्यमंत्री रघुवर दास संभालेंगे जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नामित को उपाध्यक्ष का दायित्व निभाने की जवाबदेही सौंपने की तैयारी है। प्रदेश स्तर पर 11 सदस्यीय समिति गठित हो सकती है। वहीं जिला स्तर पर गठित होने वाली 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष जिलों के उपायुक्त होंगे जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष इसके उपाध्यक्ष होंगे। सात सदस्यीय इस समिति में जिलों में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.